फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाताओं ने अपलोड कराए दस्तावेज

Fri, 23 Jan 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली में एसआईआर की नोटिस का सत्यापन करते कर्मी-संवाद - फोटो : सदर तहसील में एसआईआर की जांच करते विशेष रोल प्रेक्षक व संयुक्त सचिव संजय कुमार अग्रवाल।
विज्ञापन
रोसयाबाजार। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कोड का ब्लाॅक सभागार में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को एसआईआर नो मैपिंग के तहत सुनवाई की गई। ग्राम पंचायत सोनहन के 20 मतदाताओं ने ईआरओ के समक्ष अपना प्रमाण पेश किया। इआरओ खंड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा ने बताया कि उपस्थित 6 मतदाताओं के कागजात पूर्ण पाए गए।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि अब इन सभी को 27 जनवरी को पूर्ण प्रमाण के साथ बुलाया गया है। इसी क्रम में दूसरे पटल पर एआरओ खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि हमारे पटल पर 20 लोगों में सात लोगों का कागजात अपडेट कराया गया। शेष को अगले दिन बुलाया गया है। इसी बीच चौराकला से सूर्य नारायण नायक ब्लॉक पर पहुंचे उन्होंने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत में सचिव की तैनाती इस समय नहीं है। जिसकी वजह से परिवार रजिस्टर नकल नहीं उपलब्ध हो पा रही है। एसआईआर में दस्तावेज जमा करना मुश्किल हो रहा है। कहीं ऐसा न हो कि हम इस फार्म से वंचित हो जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें