पौली ब्लाक सभागार में एसआईआर की जन सुनवाई करते एईआरओ। संवाद
रोसयाबाजार। ब्लाॅक सभागार पौली में एसआईआर को लेकर खासा भीड़ रही। बुधवार को एसआईआर में नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई की गई। ग्राम पंचायत महेश्वपुर, मडपौना, किशुनपुर, खरचा, परसहर से मतदाता आए। ईआरओ के समक्ष अपना प्रमाण पेश किया। ईआरओ खंड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी, सीडीपीओ अनुज कुमार ने बताया कि ज्यादातर मतदाताओं के कागजात पूर्ण पाए जा रहे हैं। जिसका प्रमाण पूर्ण नहीं है, उन्हें अगली तिथि पर बुलाया जा रहा है। ब्लाॅक परिसर में राजेश, संगीता, बिंदू आदि मतदाताओं का कहना है कि जिन लोगों को नोटिस भेजा गया है, उनमें अधिकतर लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर गए हुए है। सूचना भेजी गई है, जल्द से जल्द आ जाएंगे। नो मैपिंग के लिए सरकार की ओर से दिए गए प्रपत्र इकट्ठा करने में दिक्कत हो रही है। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग करने में दिक्कत आ रही है, उनको सूचित किया जा रहा है। सभी के साक्ष्य मिलने पर फीडिंग करा कर उन्हें मतदान और नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।