फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर चार पर मारपीट की रिपोर्ट

Thu, 29 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने चार लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के बसिया जोत निवासिनी फातिमा पत्नी असलम ने बताया कि 29 नवंबर 2025 को सुबह उसके घर के सामने पड़ोसी अक्सर कूड़ा करकट फेंकते रहते है। विरोध करने पर पड़ोसी मो. अशहर पुत्र नसीबुल्लाह, आविदा खातून पत्नी अशहर व रेहाना पुत्री मो. अशहर, मो. हई पुत्र ऐनुलुल्लाह मानपुर एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर गाली देते हुए मारने पीटने लगे। शोर सुनकर वह और उसका लड़का मकसूद खान आया तो उसे भी मारापीटा। गांव के तमाम लोग आ गए। घटना को देखे व बीच बचाव किए। तब जाकर उसकी और उसके लड़के की जान बची। इसकी सूचना महुली थाने पर दी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। निराश होकर वह न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत की। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें