विधियानी में आरएसएस के पथ संचलन में मौजूद स्वयं सेवक-स्रोत स्वयं सेवक
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को खलीलाबाद समय माता नगर के आंबेडकर बस्ती में पथ संचलन कूड़ी लाल रूंगटा इंटर कॉलेज से तीन बजे निकाला। यह पथ संचलन बिधियानी के रास्ते मटिहना प्राथमिक विद्यालय होते हुए एग्रो कॉलोनी में समाप्त हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम भद्र शाखा के मुख्य शिक्षक नितिन ने संपत लेकर किया। इस कार्य में नगर प्रचार प्रमुख शिवेंद्र एवं केशव शाखा के शाखा कार्यवाह हेमंत शुक्ल ने सहयोग किया। मुख्य वक्ता बस्ती विभाग के विभाग प्रचारक ऋषि दीप रहे। उन्होंने कहा कि संघ 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संचालन जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय नाथ व प्रधानाचार्य रमेश राय ने किया।
इस अवसर पर जिला संघचालक राम गोपाल, बस्ती प्रमुख शुभम राय, डाॅ. चित्रसेन, सत्येंद्र राय, अश्वनी पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, भास्कर मणि त्रिपाठी, चंचल सिंह, प्रदीप सिंह, अजय गौड़ आदि माैजूद रहे।