फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाॅलीबाॅल : अंडर-19 में संतकबीरनगर की टीम विजेता बनी

Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेशनल इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 19 वर्ष तक की बालक व बालिका वर्ग की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य व आयोजक मुजीबुल्लाह ने बताया कि बालक वर्ग 19 वर्ष में तीन सेट का मैच खेला गया। संतकबीरनगर की टीम ने 15-15-21 अंक व सिद्धार्थनगर की टीम 10-12-19 अंक हासिल किया। संतकबीरनगर टीम विजेता बनी। बालक वर्ग 17 वर्ष में सिद्धार्थनगर टीम ने 14-15 अंक और बस्ती टीम ने 10-10 अंक हासिल किया। सिद्धार्थनगर टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बालक वर्ग 14 वर्ष में सिद्धार्थनगर 15-15 अंक और बस्ती टीम ने 7-10 अंक हासिल किया। विजेता सिद्धार्थनगर टीम बनी । बालिका वर्ग 19 वर्ष में सिद्धार्थनगर टीम विजेता बनी। बालिका 14 वर्ष में बस्ती टीम ने 15-15 अंक हासिल किया, जबकि सिद्धार्थ नगर टीम 15-13 अंक हासिल किया। बस्ती टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का उदघाटन किसान इंटर कॉलेज पचपोखरी के प्रधानाचार्य फिरोज अहमद ने किया। जबकि समापन नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग के प्रबंधक रईस अहमद ने किया।
विज्ञापन

प्रबंधक रईस अहमद ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस दौरान खेल शिक्षक विनोद कुमार चौरसिया, दीपक कुमार, संदीप कुमार, शेषपाल सिंह, मौलेंदु पांडेय, विजय कुमार, सेराज अहमद, उप प्रधानाचार्य बदरे आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें