संतकबीरनगर। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिलाधिकारी के आदेश के तहत पांच जनवरी से 12 जनवरी तक विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय युवा दिवस को सार्थक तरीके से मनाने, युवा केंद्रित जागरूकता और आउटरीच गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किए जाने, विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों, छात्रावासों, एनसीसी, एनएसएस इकाइयों, छात्र क्लबों और किशोरों और युवा वयस्कों को शामिल करने वाले अन्य मंचों पर यह गतिविधियों नालसा (डॉन-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन-एक नशा मुक्त भारत के लिए) के तहत होगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। संवाद