संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने स्टंटबाजी करने व काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में 69 स्थानों पर 2525 वाहनों की जांच की। जांच टीम ने 6 वाहनों से काली फिल्म हटवाकर गलत तरीके से नंबर प्लेट मिलने पर 5 वाहनों पर भी कार्रवाई की। शासकीय व जाति सूचक शब्द लिखा मिलने पर तीन वाहनाें पर कार्रवाई की। स्टंटबाजीकर यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 60 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। संवाद