फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से सात सूत्री ज्ञापन सीएम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ ने सोमवार को धनघटा तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधकों ने सात सूत्री मांगपत्र एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

प्रबंधकों ने कहा कि कोविड-19 के कारण विद्यालय लंबे अरसे से बंद चल रहे हैं। शिक्षण कार्य न होने से छात्र न तो विद्यालय आ रहे हैं और न ही फीस जमा कर रहे हैं। इसके चलते वित्तविहीन विद्यालयों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसी दशा में सभी वित्तविहीन शिक्षकों को कम से कम दो हजार रुपये प्रतिमाह कोरोना काल में भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाना चाहिए। विद्यालय जब से बंद है तब से विद्युत का बिल माफ किया जाना चाहिए। प्रबंधकों ने कहा कि सरकार को इन मांगों को तत्काल प्रभाव से मानते हुए आर्थिक संकट से जूझ रहे शिक्षकों व विद्यालयों को राहत देनी चाहिए। प्रबंधकों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम योगेश्वर सिंह को ज्ञापन दिया। इस मौके पर अनिल यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, रामसिंह यादव, राजमती देवी, गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें