छात्र की पिटाई कर सोशल मीडिया पर किया वायरल
चार नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में सोमवार शाम कोचिंग से पढ़कर लौट रहे छात्र को सिगरेट पीकर फूंक मारने से मना करने पर कुछ मनबढ़ों ने पीट दिया। आरोप है कि पिटाई करता हुआ वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज किया।
मोती चौराहा सुगर मिल रोड निवासी अलोक अग्रहरि पुत्र विनोद अग्रहरि का आरोप है कि वह गोरखल में संचालित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गए थे। कोचिंग से लौटते दौरान एनडी पांडेय गली में सिगरेट पीकर उमेर पठान और उनके साथ कुछ लोग फूंक रहे थे। विरोध करने पर लोगों ने उसे मारा पीटा।
आरोप है कि एक दिन बाद उमेर पठान अपने साथियों के साथ गोलबंद होकर उसे अपशब्द कहने लगा। विरोध पर उसे मारे-पीटे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसओ सर्वेश राय ने बताया कि उमेर पठान, उस्मान, शुभम, अब्दुल हशीम व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।