सात दिन के अभियान में बढ़ गए 14890 मतदाता
नगर पालिका खलीलाबाद और सात नगर पंचायतों में 110 मतदान केंद्रों पर होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए डाटा फीडिंग का कार्य अंतिम दौर में है। मतदाता सूची में सात दिन के अभियान में 14890 मतदाता बढ़ गए। पुलिस विभाग का चुनाव सेल भी सक्रिय है।
एक से सात नवंबर तक मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। 18 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। सात दिन के अभियान में 2663 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया।
विशेष अभियान में सबसे अधिक मतदाता खलीलाबाद नगर पालिका में 5992 बढ़े। दूसरे नंबर पर नगर पंचायत मेंहदावल में 2332 मतदाता बढ़े हैं। नगर पंचायत मगहर में 754, बखिरा में 1676, बेलहर कला में 1018, धर्मसिंहवा में 1870, हरिहरपुर में 672 व हैंसर-धनघटा में 576 मतदाता बढ़े हैं।
जिले के सभी निकायों में कुल 2,24,64 मतदाता हैं। इसमें 1,19,213 पुरुष व 1,05432 महिला मतदाता हैं। सभी निकायों में 130 वार्ड हैं। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारी की जा रही है। चुनाव में कार्मिकों की ड्यूटी के लिए डाटा फीडिंग कराई जा रही है। जल्द ही आरओ और एआरओ के नामों की सूची फाइनल कर दी।
...