फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते माैसम में बढ़ा वायरल बुखार का प्रकोप

Sun, 15 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बुखार, खांसी, सर्दी जुकाम और जोड़ों में दर्द से सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि लगातार मौसम बदल रहा है और इस समय तेज गलन पड़ रही है। लोग एलर्जी, सर्दी-खांसी, बुखार समेत अन्य वायरल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। इससे बचाव के लिए खान-पान का विशेष ख्याल रखना होगा, गर्म पानी पीएं। पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। खासकर बच्चों के सही पोषण का उनके माता-पिता को विशेष ख्याल रखना चाहिए। ठंड से पीड़ित होकर प्रतिदिन 100 से 120 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं।ल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें