फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जुलूस के दौरान हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के संयुक्त जिला अस्पताल के सामने मंगलवार को देर शाम बाबा साहब भीम भीमराव अंबेडकर जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में बाबूलाल गौड़ निवासी ग्राम बड़गो ने बताया कि उनका मकान जिला अस्पताल के सामने है। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जुलूस से वापस आते समय कार सवार अज्ञात लोग उतरे और अनायास उनके लड़के विशाल व विकास को गालियां देने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा से मारापीटाए जिससे उन्हें व उनके लड़कों को गंभीर चोटें आई हैं। उनके लड़के विशाल ने बताया कि मारपीट करने वालों में एक गांव का तथा दूसरा बगल के गांव का रहने वाला है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया मारपीट के घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिली है जांच पड़ताल कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें