फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनजागरूकता से गांव बनेंगे स्वच्छ

Sat, 23 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुकुंदपुर में डीह बाबा के स्थान पर झाड़ू लगाते डीपीआरओ व अन्य-
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत मुकुंदुपर में शुक्रवार को स्वच्छ भारत समर्थ भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान डीपीआरओ ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ कर्मचारी और अन्य ने झाड़ू लगाकर गांव की गलियों को साफ किया।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार वर्तमान समय में सफाई व्यवस्था चकाचक कराने के लिए काफी तत्पर हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मुकुन्दपुर में स्वच्छ भारत समर्थ भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीपीआरओ मनोज कुमार यादव ने विचार गोष्ठी में अपनी बात रखते हुए कहा कि जनजागरूकता से गांव बनेंगे स्वच्छ व सुंदर होंगे। संक्रमण का फैलाव पर रोकथाम होगा। बीमारी का खतरा कम होगा।
भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी ने कहा कि गांव में स्वच्छ मिशन के तहत चार वर्ष से बन रही पानी टंकी का कार्य अधूरा पड़ा है। जिससे ग्राम वासी शुद्ध पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। जिसमे तेजी लाने का मुद्दा उठाया। जिसपर डीपीआरओ ने समस्या से मुक्ति दिलाने के प्रयास की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर हरिकेश कुमार, सफाई कर्मी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष उदय राज यादव, संजय शर्मा, प्रभारी एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, सचिव विश्राम यादव, संदीप शुक्ला, दिलीप गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें