फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केरल के तर्ज पर विकसित होंगे गांव, फार्मूला सीखने गए प्रधान

Mon, 17 Jul 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शासन के मंशा के अनुसार अब गांवों का विकास केरल तर्ज पर होगा। इसके लिए रविवार को चयनित ग्राम पंचायत अजाव के ग्राम प्रधान मुकेश यादव फार्मूला सीखने केरल रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शासन के मंशा अनुसार केरल की तर्ज पर गांवों के विकास के लिए जिले के ब्लाॅक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत अजाव का चयन किया गया है। यहां के प्रधान मुकेश यादव टीम के साथ लखनऊ से 16 जुलाई को रवाना हुए। जो केरल एक्सपोजर विजिट में शामिल होंगे। यहां आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को तकनीक से अपडेट रखने, योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए गांव में डिस्पले बोर्ड लगाने आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में अच्छी सुविधा, विकास परियोजनाओं को लागू कराने में जिन ग्राम पंचायतों का अच्छा योगदान रहा है उन्हीं ग्राम पंचायतों में से अच्छे कार्य करने वाले प्रधानों का चयन केरल एक्सपोजर विजिट के लिए हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें