फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली पोल न बदलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बेलहर कला के बरडाड ​भिऊरा में पोल बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरडाड़ भिऊरा में विद्युत निगम की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले पेड़ गिरने से बिजली का पोल टूट गया था। इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

दस दिन बीत जाने के बाद भी निगम की ओर से टूटे विद्युत पोल को ठीक कराने की पहल नहीं की गई है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया।
बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण प्रेम कुमार, अब्दुल हफीज, मोहब्बत अली, मोहम्मद फारूख, अलाउद्दीन, कलीमुल्लाह, मुस्तफा आदि का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली निगम के जिम्मेदार अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में जेई कुसहरा अजय चौरसिया ने बताया कि पोल जहां टूटा था वहां नया पोल पहुंच गया है। जल्दी ही पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें