सांथा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवापुर सरकारी में ग्रामीणों ने जताया रोष
सांथा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवापुर सरकारी में जल निकासी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग छह महीने से नाली का पानी बाधित कर दिया गया है, जिससे नाली पूरी तरह से जाम हो चुकी है। नाली का पानी एकत्रित होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग छह महीने से नाली का पानी बाधित कर दिया गया है जिसके चलते जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। इससे न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इस समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में विरेन्द्र कुमार गौड़, केशव प्रसाद, रविन्द्र कुमार, विक्रम, कोईली देवी, इन्दू गौड़, कैलाश यादव, श्यामसुंदर राजपूत लोधी, पप्पू गौड़, भीम चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।