फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गंदगी से परेशान ग्रामीणों ने करवाई नाली की सफाई

Tue, 27 Aug 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धौरहरा और सुखलालपुर में सफाई कर्मी का चार माह पहले ट्रांसफर हो गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। दुर्गंध से परेशान धौरहरा के ग्रामीणों ने सोमवार को मजदूर लगाकर घरों का गंदा पानी निकलने के लिए जाम नालियों की सफाई करवाई। धौरहरा और सुखलालपुर में सफाई कर्मी चार माह पहले ट्रांसफर हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि तब से किसी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं हो पाई। गांव के लोगों ने खुद मजदूर लगाकर नालियों को साफ कराया।
नालियां महीनों से जाम हो गई थीं, जिससे घरों का निकलने वाला गंदा पानी हमेशा सड़क पर पसरा रहता था। हमेशा नाली से दुर्गंध उठती रहती है। गांव के जितेंद्र, शिवकुमार, लल्लन यादव, भोलू, रामनयन, शिव कुमार मौर्य, दीनानाथ, आकाश यादव, शैलेश कुमार यादव, सुनील कुमार व अन्य का कहना है कि तैनात सफाई कर्मी कभी नहीं आता है। कई बार अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान उदयराज अग्रहरि ने बताया कि सफाई कर्मी के गांव में न आने की शिकायत लिखित की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए उसे हटा दिया गया लेकिन दूसरे कर्मी की नियुक्ति नहीं की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने बताया कि इस तरह की समस्या की कोई जानकारी नहीं है फिर भी जांच कर उक्त गांव में सफाई कर्मी की तैनाती जल्द की जाएगी और नाली साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें