फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध कब्जा रोकवाने गए लेखपाल को जानमाल की धमकी

Tue, 27 Aug 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव का मामला, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा का मामला आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल को भी अतिक्रमणकारियों ने जानमाल की धमकी दी। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया।
राजस्व लेखपाल सुनील कुमार ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि सिरसी गांव में खलिहान की जमीन पर गांव के रघुवर व राजबहादुर अवैध कब्जा करके पक्का निर्माण करवा रहे थे। जानकारी होने के बाद पुलिस के साथ वहां पर जाकर उन्हें रोका गया। इसके बाद भी वह पक्की दीवार खड़ा करके छत लगाने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 अगस्त को छत लगने की सूचना मिलने पर वह मौके पर गए तो अतिक्रमणकारी छत का निर्माण कार्य करा रहे थे। उनके कार्य से 1 लाख 34 हजार 400 रुपये लोक संपति की क्षति हुई है। निर्माण कार्य से मना करने वह लोग हमलावर हो गए और सरकारी कार्य में बाधा पैदा किया। अतिक्रमण कारियों ने जान से मारने की धमकी दी। उच्चाधिकारियों के पहुंचने पर भी कड़ी मशक्कत के बाद छत का निर्माण कार्य रोका। पुलिस ने मामले में लेखपाल के शिकायत पर रघुवर, राजबहादुर एवं सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें