मगहर। विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम जसुई देवघटा में पुश्तैनी रास्ते पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने रास्ते पर कब्जा करने को लेकर प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर से मांग किया कि पुश्तैनी रास्ते को खुलवाया जाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्वजों का पुश्तैनी रास्ता खलीलाबाद - धनघटा टू-लेन सड़क से संपर्क मार्ग नवीन पर्ती से होकर गुजरने वाले रास्ते को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। रास्ता अवरुद्ध होने से जसुई देवघटा के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करने के साथ ही इसकी शिकायत प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसडीएम खलीलाबाद को देकर पुश्तैनी रास्ते को खुलवाने की गुहार लगाई है।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हरीराम, हरिश्चंद्र, राधेश्याम, जयराम, बालेंद्र, उपेंद्र, जोगिंदर, पन्नेलाल, जितेंद्र, इलायची देवी, राजेंद्र, अमरजीत, ममता देवी, सोहरत्ता देवी, धर्मेंद्र, सुनीता, सविता देवी, ज्योति देवी, शारदा देवी, निर्मला देवी आदि शामिल रहे।