फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में ग्रामीणों ने पेंशन न आने का मामला उठाया

Sat, 13 Jul 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पौली ब्लॉक क्षेत्र के खैरा और डिहवा में चौपाल का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’ के तहत चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन न आने का मामला उठाया।

ब्लॉक क्षेत्र पौली के ग्राम पंचायत खैरा और डिहवा में चौपाल का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से खैरा में चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने शिकायत किया कि शुद्ध पेयजल के लिए गड्ढा छोड़ दिया गया है, जिससे समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं ग्रामीण रामअवध, सुक्खू ने बताया कि पेंशन नहीं आ रहा है। ब्लॉक पर पूछा जाता है तो कोई जवाब नहीं मिलता है। आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि, राशन कार्ड से संबंधित मामले आए है, जिसका निस्तारण का आश्वासन एडीओ पंचायत दलसिंगार सिंह यादव ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एडीओ ने बताया कि 20 जुलाई को बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा, जिसमें सभी लोगों को सहयोग करना होगा। इसके अलावा दोपहर 1 बजे से डिहवा में लगी चौपाल में एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि इस समय दिव्यांग, विधवा पेंशन व पीएम आवास पर विशेष बल दिया जा रहा है। ऐसे में लाभार्थी लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर सचिव अश्वनी कुमार गौतम, वहीद खान, रामसवल, खुशबू, सरोज देवी, आकांक्षा दुबे, इमामुद्दीन, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें