फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Mon, 27 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 बेलहर विकास खंड के जिवधरा गांव के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में अपात्र लोगों के नाम से राशन कार्ड बनाए जाने का आरोप लगाया है। डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

ग्रामीण हाजिद अली, शाकिर अली, जयनाथ, झीनक, कुसुम, मोहम्मद रफी, इमरान, गुलाम सरवर, सरवर अली, अमीषा खातून, अबरार अहमद, अंगद सिंह, रामउजागिर सिंह, किताबुल्लाह, जसवंत सिंह, अफसर अली, जनार्दन सिंह आदि का कहना था कि गांव के लोगों को बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड मानक के अनुरूप बने थे, परंतु वर्तमान में कुछ लोग कर्मचारियों की साजिश के तहत पुराने कार्ड धारकों का नाम निरस्त कराकर नए अपात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड बना दिया गया और उनमें वितरित भी कर दिए गए है। इससे गांव के पात्र लोग नया कार्ड पाने से वंचित हो गए है। गांव के पात्र लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे गांव के लोग काफी परेशान है। राशन कार्ड न बनने से गांव के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। गांव में कभी भी घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने डीएम से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें