पोखरों में ग्रामीणों ने भरा पानी।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
राज्य वित्त और चौदहवां वित्त के तहत सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गनवरिया और मोतीपुर के ग्राम प्रधान बबलू चौधरी और राशीद अली ने गांव में सूख रहे तीन पोखरों में इंजन लगाकर पानी भरवाने का काम ग्रामीणों के सहयोग से शुक्रवार को शुरू कराया। इससे गांव के लोग काफी खुश है।
ग्राम प्रधान बबलू चौधरी और राशीद अली ने कहा कि गांव के पोखरों में पानी भरने से पूरी आबादी को लाभ मिलेगा। साथ ही साथ पशुओं को सबसे अधिक सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा चिह्नित किए गए गांव के दो पोखरों में इंजन लगाकर पानी भरने का काम शुरू कराया गया है। समाज के सभी तबकों के लोगों को तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी अपने स्तर से इसी तरह का पुनीत काम करना चाहिए। इस अवसर पर इकबाल खान, आबिद अली, अलाउद्दीन, गनी अहमद, सोमन, मनीष शुक्ला, चंद्रेश लोधी, राम अशीष, दीपक आदि ग्रामीण मौजूद रहें।