फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर पूरा होने पर ग्रामीणों ने बीएलओ को किया सम्मानित

Fri, 05 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसआईआर फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने पर बीएलओ को सम्मानित करते ग्राम प्रधान-संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 294 कुसौनां खुर्द पर बीएलओ को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से पूरा करने पर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एईआरओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि उस बूथ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन राय को बीएलओ बनाया गया था। उनको गणना प्रपत्रों का सत्यापन कर तहसील में जमा करने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया। बीएलओ ने बताया कि इस बूथ पर 1388 मतदाता हैं। प्रधान किसिंजर राय ने उनका उत्साहवर्धन किया। गांव के ही सुरेंद्र कुमार राय और मोहम्मद जमा के सहयोग पर कार्य पूरा हुआ।
उन्होंने बताया कि बूथ पर मतदाता सूची के निरीक्षण में 1271 मतदाता सही मिले। अन्य 117 मतदाताओं में से आठ मृतक, 40 का सूची में दो बार और 69 लोग गांव में निवास करते नहीं मिले। एईआरओ ने बताया कि देश के प्रत्येक मतदाता की जानकारी मतदाता सूची में पुनः सत्यापित की जा रही है। इस अवसर पर राघवेंद्र कुमार राय, मिथिलेश कुमार, राजीव कुमार, रामप्रकाश राय, रुद्रनाथ राय, मधुलता, मो. शमीम, सरवर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें