फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गनवरिया में ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड क्षेत्र के गनवरिया में लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया है। सभी का आरोप है कि यह समस्या दो हफ्ते से लगातार बनी हुई है। जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गनवरिया गांव के ग्रामीण सुनील कुमार, जगदीश, प्रमोद कुमार, दयाराम, शिवनाथ झा, दिलीप कुमार, अमरनाथ, बाबूलाल, दीपक, संतोष वर्मा, सूरज गुप्ता, सोनू शर्मा, राजेश शर्मा, संजय चौरसिया, सतीश चौधरी, शिवकुमार आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सभी का आरोप है कि गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब है, जिससे लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। कभी- कभी वोल्टेज इतनी लो हो जा रही है कि बल्ब आदि फ्यूज हो जा रहा है। इसे लाइनमैन बुलाकर ठीक करवाया जाता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


कोट

लो वोल्टेज की समस्या क्यों आ रही, इसका अवर अभियंता से रिपोर्ट लिया जाएगा। उसके अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

-पीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, विद्युत मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें