लीलाबाद तहसील में अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करती परसा झकरिया गांव की महिलाएं।संवाद
कोटे की दुकान बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के ग्राम पंचायत परसा झकरिया गांव के लोगों ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कोटे की दुकान को बहाल करने की मांग की।
कोटेदार के समर्थन में गांव के लोग तहसील परिसर खलीलाबाद पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि कोटे की दुकान गांव से दो किलोमीटर दूर परसा कला के कोटेदार के साथ संबद्ण कर दिया गया है। इससे परसा झकरिया के लोगों को खाद्यान्न लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के लोगों ने मांगकी कि ग्राम पंचायत परसा झकारिया के कोटेदार चंद्रभान के नाम कोटा बहाल किया जाए, ताकि अनाज वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। ग्रामीणों ने कहा कि गलत आरोप लगाकर कोटे को दूसरी जगह अटैच किया गया है। इस दौरान चंद्रभान, शीला देवी, किताबुन्निशा, अनीता देवी, गुलाची देवी, सरोजा देवी, निशा आदि उपस्थित रहे।