फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खुद का प्लांट, फिर भी खरीद रहे ऑक्सीजन

Mon, 06 Feb 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बंद पड़ा आक्सीजन प्लांट।संवाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को सही कराने में रुचि नहीं दिखा रही कार्यदायी संस्था
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन के दो प्लांट लगे हैं, पर ये प्लांट सही तरीके से संचालित नहीं हो रहे हैं। इसकी वजह से जिला अस्पताल को अब भी ऑक्सीजन खरीदारी करनी पड़ रही है। इस मद में हर माह करीब आठ से 10 हजार रुपये खर्च होते हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिले में चार जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए। जिला अस्पताल परिसर में दो प्लांट, मेंहदावल और हैंसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक प्लांट स्थापित किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर में लगे दोनों प्लांट से अब तक एमसीएच विंग, इमरजेंसी, पीकू वार्ड, आईसीयू तक ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

दिसंबर 2022 में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिले में मॉक ड्रिल कराया गया था। मॉक ड्रिल के दौरान ऑक्सीजन प्लांट से गैस नहीं निकल पाया था और पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय स्वास्थ्य विभाग की काफी किरकिरी हुई थी। उसके बाद ऑक्सीजन प्लांट को सही कराने के लिए लखनऊ की नामित कार्यदायी संस्था को सीएमएस और सीएमओ ने पत्र लिखा, लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था ने प्लांट को सही नहीं कराया। जिला अस्पताल में कुछ मरीज ऐसे भी आते हैं जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। यह ऑक्सीजन बाहर से खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

...
कोट
ऑक्सीजन प्लांट को सही कराने के लिए लखनऊ की कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया था, अब रिमाइंडर किया गया है। उम्मीद है जल्द प्लांट सही हो जाएगा। इसके बाद एमसीएच विंग, पीकू वार्ड और आईसीयू में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें