फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड सांथा के सांथा गांव में जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया है। साथ ही सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के दावे के बीच सांथा गांव जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। इस मार्ग से होकर आना-जाना काफी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि लोहरसन मार्ग से सांथा गांव में जाने वाली सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीर आए दिन गिरकर जख्मी हो रहे हैं। लोगों ने सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की।
इस दौरान अब्दुल मोमिन, महबूब, विशाल श्रीवास्तव, विशाल कन्नौजिया, मोहम्मद अय्यूब, इसहाक आदि मौजूद रहे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सड़क विशेष मरम्मत के लिए शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें