कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सतहरा गांव के लोग।
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सतहरा के प्रधान संतोष कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंगलवार काे कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग किया कि तालाब और बंजर की जमीन को लेकर जो आदेश दिए गए हैं, उसका अनुपालन कराया जाए। अन्यथा की दशा में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। इस दौरान दीपक, लक्ष्मी नारायण, राहुल कुमार, ऋषि चौधरी, राजू, राम मिलन आदि मौजूद रहे।