फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में बाधा डालने से प्रधान परेशान, सीएम और डीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यों में बाधा डालने से प्रधान परेशान, सीएम और डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

- छह जून को मनबढ़ों ने प्रधान और उसके परिजनों को पीटा था
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रक्शाकला में विकास कार्य में कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं। इसे लेकर छह जून को मनबढ़ों ने प्रधान और उनके परिवार वालों की पिटाई भी कर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर सुरक्षा की दृष्टि से गांव में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। वहीं प्रधान ने विकास कार्य में अवरोध करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए डीएम को शिकायती पत्र देकर और पोर्टल के माध्यम से सीएम से गुहार लगाई है।
ग्राम प्रधान इल्ताफुर्रहमान ने बताया कि पिछले कार्यकाल में उसकी पत्नी मेरातुन्निशा प्रधान चुनीं र्गइं थीं। पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है। पत्नी के कार्यकाल से ही गांव की बंजर भूमि पर पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। सामुदायिक शौचालय निर्माण की दीवार खड़ी कर दी गई है। नवंबर 2020 में पंचायत भवन निर्माण के लिए तहसीलदार न्यायिक ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जमीन चिह्नित की थी। इस बार निर्वाचन के बाद पांच जून को विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें पंचायत भवन निर्माण पर भी चर्चा हुई। प्रधान का आरोप है कि पंचायत भवन निर्माण की बात को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनकी और दोनों बेटे व भाइयों की पिटाई कर दी थी। उनकी स्कॉर्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान इल्ताफुर्हमान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। प्रशासन की ओर से गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रधान ने डीएम व सीएम से विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम दिव्या मित्तल ने बताया कि प्रकरण की जांच करा कर विकास कार्य को गति देने की दिशा में प्रयास होगा। अनावश्यक तरीके से विकास में रोड़ा डालने वालों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें