बखिरा। बघौली ब्लाॅक के बभनी गांव के ग्राम पंचायत सचिव ने बभनी निवासी एक व्यक्ति पर परिवार रजिस्टर में जबरदस्ती नाम दर्ज कराने के मामले को लेकर धमकी देने का आरोप लगाया है। सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बभनी गांव के ग्राम पंचायत सचिव चन्द्रप्रकाश जो काटगंगा, खलीलाबाद के निवासी हैं, उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि वह विकास क्षेत्र बघौली के झीनखाल ग्राम पंचायत में बतौर ग्राम पंचायत सचिव कार्यरत हैं। आरोप है कि वभनी गांव निवासी रामपाल सिंह ने परिवार रजिस्टर में जबरदस्ती नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद कर लिया। 22 अप्रैल को उसके मोबाइल पर इसी विवाद को लेकर दोपहर डेढ़ बजे आरोपी उसे गाली देने लगे। आरोपी कही पर रास्ते में मिलने पर देख लेने की धमकी देने लगा। वह क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हैं। कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। संवाद