फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्योहारों पर सतर्क रहें ग्राम प्रहरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और मूर्ति विसर्जन के लिए महुली थाने में रविवार को ग्राम प्रहरियों की बैठक हुई। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने इसकी अध्यक्षता की। ग्राम प्रहरियों को गांवों में सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष ने दुर्गा प्रतिमा पंडालों और प्रमुख आयोजन स्थलों पर विशेष नजर रखने को कहा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की आशंका पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन

यह सूचना थानाध्यक्ष, बीट पुलिस अधिकारी या हल्का प्रभारी को देनी होगी। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने की अपील की। साथ ही गांवों में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग मांगा। त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस और ग्राम प्रहरियों में बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। ɞ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें