मेंहदावल। उत्तर प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को विधायक मेंहदावल को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश सरकार 8 लाख कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की योजना बना रही है।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहाकि मनरेगा योजना के तहत पिछले 17 वर्षों से लगभग 37,000 ग्राम रोजगार सेवक ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में इन कर्मचारियों को मात्र 7,788 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई के मद्देनजर बेहद कम है।
संघ ने विधायक से अनुरोध किया है कि सरकार द्वारा प्रस्तावित मानदेय वृद्धि में उन्हें भी शामिल किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकें। संवाद