फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विजिलेंस टीम ने मारा छापा, छह के विरुद्ध कार्रवाई

Sat, 03 Aug 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में चला जांच अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेहदावल। शुक्रवार को मेंहदावल नगर में विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने छापा मारा। अचानक हुई विद्युत निगम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। कई लोग दुकान का तथा मकान का शटर बंद कर फरार हो गए। जिस पर टीम ने फरार लोगों के विद्युत कनेक्शन को काटने के साथ ही छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।

मेंहदावल के अधिशासी अभियंता पीके गुप्ता और विजिलेंस टीम के अवर अभियंता विक्रांत सिंह के नेतृत्व में कस्बे के चौक बाजार, अंजहिया बाजार में औचक छापा मारा। कई लोग मकान और दुकान का शटर गिरकर फरार हो गए। मौके पर छह लोगों को पकड़ा गया। जिसमें कुछ लोग कम लोड का कनेक्शन लेने के बाद भी अधिक लोड का प्रयोग कर रहे थे, उनका लोड तत्काल बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति को बाइपास कनेक्शन के साथ पकड़ा गया। विजिलेंस और बिजली निगम के संयुक्त टीम के अभियान से कस्बे में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव, प्रवीन श्रीवास्तव, कुसुमाकर भारती, देवानंद मिश्र आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें