फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खाद की दो दुकानों पर छापा, एक को नोटिस, दूसरे को चेतावनी

Sat, 03 Aug 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला कृषि अधिकारी ने की छह दुकानों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने जनपद के खाद व पेस्टीसाइड की छह दुकानों पर छापा मारकर की कारवाई की। इस दौरान दो दुकानदार को कारण बताओ नोटिस और एक को चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि धनघटा के प्रदीप बीज भंडार और भारती खाद भंडार में एक्सपायारी पेस्टीसाइड रखा पाया गया, दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं आईएफएफडीसी केंद्र अलीनगर पर दुकानदार बिक्री रजिस्टर नही दिखा सके और रेट बोर्ड भी भरा नहीं पाया गया। इन्हें चेतावनी जारी किया गया। इसके अलावा साधन सहकारी समिति शनिचरा बाजार बंद पाया गया। सतगुरु खाद भंडार, साईं बीज भंडार, पीसीएफ केंद्र की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें