फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंधे पर महिला के साथ मिले अधेड़ की पिटाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की कुछ युवकों द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग अधेड़ से नाम-पता पूछते हुए उसे गांव में दोबारा न आने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ व्यक्ति सोमवार देर रात एक महिला से मिलने गांव के समीप नदी किनारे बने बंधे पर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के गांव के कुछ युवकों को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि युवकों ने बंधे का घेराव कर दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद अधेड़ की पिटाई की गई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वायरल वीडियो में कुछ युवक अधेड़ से उसका नाम और पता पूछते हुए भविष्य में गांव में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस के पास अभी तक कोई तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। यदि मामला संज्ञान में आता है या कोई शिकायत प्राप्त होती है तो जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें