फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने मझौरा और खरचा गोशाला का किया निरीक्षण

Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खरचा में निरीक्षण करते गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
रोसयाबाजार। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को गो आश्रय केंद्र मझौरा और खरचा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहाकि पशुओं की देख रेख में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। गोशाला में साफ सफाई को चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण में मझौरा स्थायी गोशाला में 30 क्विंटल भूसा, लगभग 4 क्विंटल दाना और हरा चारा मिला। उन्होंने ने कहा कि पशुओं के लिए चारे में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचिव और ग्राम प्रधान को गौशाला के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। स्थाई पशु केंद्र मझौरा में कुल 109 और खर्चा में 45 पशु मौजूद रहे। बरसात को देखते हुए पशुओं को चारा दाना भूसा रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस मौके पर डाॅ. सुजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार, अमित सिंह, प्रधान अमरजीत, पिंटू यादव, ओमप्रकाश यादव, गुलाबचंद, चंद्रशेखर, राम इकबाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें