खरचा में निरीक्षण करते गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष
रोसयाबाजार। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने बुधवार को गो आश्रय केंद्र मझौरा और खरचा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहाकि पशुओं की देख रेख में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। गोशाला में साफ सफाई को चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी।
निरीक्षण में मझौरा स्थायी गोशाला में 30 क्विंटल भूसा, लगभग 4 क्विंटल दाना और हरा चारा मिला। उन्होंने ने कहा कि पशुओं के लिए चारे में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सचिव और ग्राम प्रधान को गौशाला के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। स्थाई पशु केंद्र मझौरा में कुल 109 और खर्चा में 45 पशु मौजूद रहे। बरसात को देखते हुए पशुओं को चारा दाना भूसा रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस मौके पर डाॅ. सुजीत सिंह, खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार, अमित सिंह, प्रधान अमरजीत, पिंटू यादव, ओमप्रकाश यादव, गुलाबचंद, चंद्रशेखर, राम इकबाल प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।