फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उत्पीड़न के मामलों की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की समीक्षा

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शुक्रवार को जिले का दौरा कर महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला जनसुनवाई की और विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
सबसे पहले उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद का निरीक्षण किया। यहां सात नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। उपाध्यक्ष ने केक काटकर बालिकाओं को बेबी किट तथा उनकी माताओं को फल, मिठाई और आम का पौधा भेंट किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, ओपीडी और टीकाकरण कक्ष का जायजा लेते हुए साफ-सफाई, दवाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद विकास खंड बघौली सभागार में आयोजित अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुईं। यहां आयोजित महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रम में समूह सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

दौरे के दौरान संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग का निरीक्षण करते समय कई खामियां सामने आईं। महिला ओपीडी में पांच स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात होने के बावजूद केवल एक चिकित्सक ड्यूटी पर मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें