संतकबीरनगर के महुली पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोरी के आरोपी।
- फोटो : KHALILABAD
बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य साले-बहनोई गिरफ्तार
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के सदस्य साले-बहनोई को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक को बरामद किया। साले-बहनोई गोरखपुर और संतकबीरनगर के निवासी बताए गए। उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार केे जेल भेज दिया।
एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसआई जितेंद्र कुमार सिंह, एसआई आरपी यादव और एसआई अवधेश पांडेय के साथ नाथनगर में घेरेबंदी कर चोरी की एक बाइक के साथ दो युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान छोटू पथरकट निवासी पिपरा खुर्द, थाना उरूवा, जनपद गोरखपुर और सुभाष पथरकट निवासी नाथनगर थाना महुली के रूप में हुई। पूछताछ में चोरों ने बताया कि बरामद बाइक गोरखपुर के थाना शाहपुर में स्थित एक नर्सिंग होम के पास से फरवरी-2019 में चोरी की थी। छोटू और जितेंद्र बहनोई-साले हैं। सुभाष रेकी करता है और छोटू चोरी करता है। पूछताछ में छोटू ने दो और बाइक चुराने की बात स्वीकार की। एक अन्य साथी के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और बाइक बरामद की। छोटू ने नवंबर-2019 में खलीलाबाद से दूसरी बाइक चोरी की थी। तीसरी बाइक गोरखपुर के धर्मशाला बाजार से चुराया था।