- जिले में बीज की 360 व खाद की 580 दुकानें पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के खाद-बीज की दुकानों का सत्यापन करने का अभियान 15 से 25 मार्च तक कृषि विभाग की तरफ से चलाया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग तैयारियों में जुटा है। जिले में बीज की 360 व उर्वरक की 580 दुकानें पंजीकृत हैं।
कृषि विभाग खाद-बीज की दुकानों के सत्यापन की तैयारियों में जुटा है। अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एक-एक दुकानों पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन करेंगे। ऑनलाइन विवरण और भौतिक भंडार में अंतर मिलने पर कार्रवाई होगी। जिले में उर्वरक की 470 निजी और 110 सहकारिता की दुकानें हैं। जिनका सत्यापन किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि फरवरी 2018 से दुकान का भंडारण व पंजीयन आदि सब कुछ ऑनलाइन है। 15 मार्च से दुकानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मिलान में भंडारण में अंतर मिलने पर दुकानदार के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।