फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रात तीन से सुबह सात बजे तक रहा वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में छठ महापर्व के समापन के दौरान रूट डायवर्जन लागू रहा। शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। इस दौरान रात तीन से सुबह पांच बजे तक वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रखा गया।
विज्ञापन

चूंकि सुबह शहर की नो एंट्री खुली रहती है और बड़े वाहन शहर के अंदर आते हैं और अनलोडिंग करते हैं लेकिन नो एंट्री में भी रोक लगने से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहा, जिससे अनलोडिंग नहीं हो पाई।
शहर के मेंहदावल बाईपास पर बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर रात तीन बजे के बाद प्रतिबंधित रहा, सुबह सात बजे के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इसी तरह डिग्री कॉलेज के पास सरैया बाईपास, विधियानी, बरदहिया दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर बैरियर लगाया गया। आधी रात के बाद से ही व्रती महिलाएं व श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचना शुरू कर हो गए। कोतवाली के पास पक्का पोखरा पर जाने के लिए समय माता मंदिर व रामजानकी मंदिर के पास बैरियर लगा दिया गया। इसके आगे दो पहिया और चार पहिया वाहनों को अंदर नही जाने दिया गया। सभी व्रतियों व श्रद्धालुओं को पैदल की घाट पर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

आधी रात के बाद से पुलिसकर्मी छठ घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो इसके लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही यातायात पुलिसकर्मी भी बैरियर पर खड़े होकर वाहनों को बदले हुए मार्ग से जाने के बारे में बता रहे थे। सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद जब व्रती महिलाएं व श्रद्धालु अपने घर के लिए चले गए तो लगभग 7:00 बजे के बाद वाहनों को आने जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें