फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेंगते रहे वाहन... जाम से जूझता रहा शहर

Wed, 30 Oct 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस पर्व के मद्देनजर शहर में बड़े वाहनों पर रोक था। इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया गया था, चार पहिया वाहन आते-जाते रहे।
विज्ञापन

साथ ही सुबह से ही शहर की पटरियों पर दुकानें सज गई हैं। इसकी वजह से पूरे दिन जाम की समस्या उत्पन्न हुई। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यातायात व्यवस्था फेल नजर आई।
धनतेरस को लेकर प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए इंतजाम करने का दावा किया था। प्रमुख चौराहों व रहा स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

इससे बड़े वाहन तो शहर में नहीं आ सके, लेकिन चार पहिया वाहनों की आवाजाही बनी रही। साथ ही पटरी पर दुकानें सज जाने से यातायात व्यवस्था फेल नजर आई। स्थिति यह रही है कि शहर में वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
इस दौरान शहर के गोला बाजार, आजाद चौक, मुखलिसपुर तिराहा, बैक चौराहा आदि क्षेत्रों में जाम से लोग जूझते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने सो उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कारण यह है कि लोग धनतेरस में खरीदारी करने आए और अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर दिए, जिससे समस्या और बढ़ गई। शहर में आए दिनेश कुमार, उमेश आदि ने कहा कि जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें