फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुर्गा मंदिर मगहर से वाहन डायवर्ट, डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Mon, 29 Jul 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की सुबह चार बजे से ही रहा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की भोर में चार बजे से ही रूट डायवर्जन कर दिया गया। कुछ गाड़ियां सहजनवां के जीरो प्वाइंट पर खड़ी करा दी गई तो कुछ को मगहर से डायवर्ट कर दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मगहर पहुंचकर रूट डायवर्जन का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
जनपद सीमा में हाईवे पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए आधी रात के बाद से ही बड़े वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया। सोमवार भाेर में चार बजे से छोटे वाहनों को भी डायवर्ट करके दूसरे रास्ते से होकर लखनऊ की तरफ भेजा गया। मगहर दुर्गा मंदिर के पास सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी स्थानीय वाहनों को ही जनपद की सीमा में प्रवेश करने की इजाजत दी।
विज्ञापन


मगहर के बाद डीघा बाईपास, मेंहदावल बाईपास और टेमा रहमत में भी डायवर्जन की व्यवस्था की गई। टेमा रहमत से किसी भी तरह के वाहनों को हाईवे पर बस्ती की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। टेमा रहमत से सेमरियावां होकर बस्ती मेंहदावल मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया। वहीं बस्ती की तरफ स्थानीय वाहनों को मुंडेरवा से होकर बस्ती जाने की अनुमति दी गई। बाहरी गाडियों को मगहर से पहले ही सहजनवां में जीरो प्वाइंट पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन


जिन वाहनों को लखनऊ जाना था उन्हें मगहर दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा, बांसी सिद्धार्थनगर एवं मेंहदावल बाईपास से धनघटा, आबेडकरनगर होकर लखनऊ भेजा गया। इसी तरह खलीलाबाद से बखिरा, नंदौर, बांसी, इटवा व अन्य मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना किए गए। डीएम व एसपी ने मगहर दुर्गा मंदिर के पास डायवर्जन का जायजा लेकर कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें