फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभी और परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, बारिश के आसार नहीं

Mon, 29 Jul 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पिछले कई दिनों से तेज बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रह है। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, वह लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में भी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उमस भरी गर्मी यूं ही परेशान करती रहेगी, वहीं बारिश के आसार भी नहीं हैं। ऐसे में किसान भी बारिश न होने से परेशान है। उन्हें मजबूरी में महंगे डीजल खरीदकर सिंचाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इससे उमस बढ़ गई है। लोगों को बारिश और बिजली से राहत की उम्मीद है, लेकिन न तो बारिश हो रही है और न ही बिजली आपूर्ति ही सही ढंग से मिल पा रही है। शनिवार को जो लोग शहर में आए वह लोग छांव की तलाश में भटकते नजर आए। कुछ लोग मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर तिराहा स्थिति ओवरब्रिज के नीचे ठहर कर तेज धूप और गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते नजर आए। दूसरी तरफ किसान भी बारिश न होने से परेशान नजर आ रहे हैं। किसान रामफेर, यशवंत चौरसिया आदि ने कहा कि कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। तापमान भी बढ़ रहा है, जिससे धान की सफल सूखने लगी है। मजबूरी में महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव हुआ है। अभी एक सप्ताह तक काफी कम बारिश होने की संभावना है। उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
अमर नाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें