फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विशेष लोक अदालत में वाहन चालान के मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में जिला जज रणधीर सिंह एवं नोडल ऑफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में शनिवार को वाहन चालानों के निस्तारण हेतु स्पेशल लोक अदालत का आयोजन हुआ। स्पेशल लोक अदालत में 236 वाहन चालानों के मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी की कोर्ट में 87 मामलों का निस्तारण करते हुए 11780 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज सीडि. संजय राज पांडेय की कोर्ट में 52 मामलों का निस्तारण करते हुए 8450 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। जूडि. अशोक कुमार कसौधन की कोर्ट में 65 मामलों का निस्तारण करते हुए 16730 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। सिविल जज जूडि. एफटीसी द्वितीय निधि मिश्रा की कोर्ट में 17 मामलों का निस्तारण करते हुए 11, 120 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें