फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समस्याओं के भंवरजाल में फंसे व्यापारी, झेल रहे परेशानी

Sun, 25 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नवीन मंडी खलीलाबाद में टूटी सड़क।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नवीन मंडी खलीलाबाद में समस्याओं को अंबार लगा है। मंडी के उत्तर तरफ की दीवार टूट गई है, जिससे बरसात में परिसर में पानी भर जाता है। जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से व्यापारियों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। इसके साथ ही परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई है। शौचालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर सरैया के पास नवीन मंडी स्थापित की गई है। यहां प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। किसान भी मंडी में सब्जियां आदि लाकर बेचते हैं, लेकिन यहां व्यापारियों की सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। परिसर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। एक तरफ की चारदीवारी टूट गई है, जिससे व्यापारियों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। बारिश होने पर परिसर में पानी भर जाता है, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नवीन मंडी की स्थापना वर्ष 2011 में हुई। इसके निर्माण पर करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए गए। निर्माण के बाद काफी दिनों तक मंडी बंद रही, इसकी वजह यह रही कि पुरानी सब्जी मंडी से ही व्यापारी कारोबार करते थे। बाद में प्रशासन ने गल्ला के थोक व फुटकर तथा सब्जी के थोक व्यापारियों को बुलाया और दुकानें लगाने के लिए राजी किया। तब से यहां कारोबार हो रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। परिसर में बनी सड़क जगह-जगह टूट गई है। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ती है। मंडी में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

परिसर में व्यापारियों के लिए शौचालय बनाया गया है, लेकिन साफ-सफाई ठीक न होने के कारण लोग यहां जाने से कतराते हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बना हुआ है।
000000000000000000000000000000000
नवीन मंडी में समस्याओं का अंबार है। एक तरफ की दीवार टूट गई है। बरसात के मौसम में परिसर में जलभराव हो जाता है। साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इस तरफ ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
-अनिल कुमार, व्यापारी
000000000000000000000000000000
मंडी परिसर में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। नालियां टूट गई है। बरसात में भारी जलभराव होता है, जिससे कारोबार करने में दिक्कत आती है। साफ-सफाई के अभाव में गंदगी फैली हुई है। इस समस्या के निदान के लिए कदम उठाए जाने की जरूरत है।
-उस्मान अली, व्यापारी
00000000000000000000000
नवीन मंडी में व्यापारियों की सुविधाओं के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जा रही है। जल निकासी सहित अन्य समस्याओं के निदान के लिए भी जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

-सेवाराम वर्मा, सचिव, मंडी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें