फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खतरनाक केमिकल से चमक रहीं सब्जियां...बिगाड़ देंगी सेहत

Fri, 11 Jul 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मंडी में बिक रही सब्जी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सब्जियों की चमक पर न जाएं, यह केमिकल सेे धुली हो सकती हैं जो सेहत के लिए घातक है। घर पर सब्जी की अच्छी तरह से धुलाई करने के बाद ही उपयोग में लाए। सब्जियां चमकाने में खतरनाक केमिकल का प्रयोग हो रहा है, इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारी हो रही हैं। दौड़भाग भरी जिंदगी में लोग जब घर पहुंंचते हैं तो हरी सब्जियां ही खाने में पसंद करते हैं। लेकिन जो सब्जी बाजार से खरीद रहे हैं वह केमिकल से धुली जा रही हैं। इससे सब्जियों में चमक होती है और लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं। सब्जियों में यूरिया का अंधाधुंध उपयोग हो रहा है। यही नहीं सब्जियां जल्द और अधिक पैदा हो, इसके लिए सब्जियों में जानलेवा ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने से भी धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं। यह हरी सब्जियां शरीर में जाकर खतरनाक बीमारियों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन

खतरनाक रसायन के प्रयोग से तैयार सब्जियों के सेवन से प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। पेट की बीमारी सहित अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। खलीलाबाद शहर के पुरानी सब्जी मंडी समेत अन्य जगहों पर हरी सब्जियां की 100 से अधिक दुकानें सजती हैं। खेतों में उगने वाली हरी सब्जियों का उत्पादन से अधिक मांग होने पर किसानों ने फटाफट फसल तैयार करने का तरीका भी निकाल रखा है।
इसके लिए लौकी, कद्दू, टमाटर, फूलगोभी, बंदगोभी, खीरा सहित कई सब्जियों में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाते हैं। किसान को हरी सब्जियों में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने से हरी सब्जियां समय से पहले तैयार हो जाती है। इसका आकार बढ़ जाने से बाजार में कीमत अच्छी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें