फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सब्जियों की खेती पर मौसम की पड़ी मार

विज्ञापन
बारिश से बर्बाद हुई हरी सब्जी की फसल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरिहरपुर। तेज हवा के साथ बृहस्पतिवार से शुरू हुई बारिश के चलते हरी सब्जियों की खेती को काफी नुकसान हुआ है। अगेती धान की फसलें भी हवा और बारिश के चलते प्रभावित हुई हैं। तिल और अरहर की फसलें भी नष्ट होने की कगार पर हैं। हालांकि देर से पक कर तैयार होने वाली धान की फसलों को बारिश से संजीवन मिल गई है।
बृहस्पतिवार से हाे रही बारिश और तेज हवा के चलते हरी सब्जी नेनुआ, कद्दू और तोरई की फसलें खेत में पानी भर जाने से अंतिम दिन गिन रही हैं। तेज हवा के साथ हो रही बारिश का असर तिलहनी फसल तिल और दलहनी फसल अरहर पर भी हुआ है, जिसके चलते तिल की फसल खेत में खराब हो जा रही है। जिन किसानों ने तिल की कटाई कर ली है उनकी फसल कटाई के बाद भी खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम की मार दलहनी फसल अरहर पर भी है। लगातार हो रही बारिश और हवा से अरहर की फसल को भी नुकसान हो रहा है। अगेती धान की फसलों की बालियां निकल गई हैं कुछ अन्य धान की प्रजातियों में बालियां निकल रही हैं।
किसान हनुमान पटेल, चंद्रमणि, अशोक कुमार, दीपेंद्र पटेल, रघुपति यादव ने बताया कि देर से पकने वाली धान की फसलों के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें