संतकबीरनगर। सीओ अमित कुमार ने शनिवार को महिला थाने का निरीक्षण किया। महिला थाना परिसर, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि की बारीकी से जांच की।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्या को परिसर की साफ सफाई के लिए निर्देशित किया। नियुक्त कर्मचारियों के नियतन व उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्य आरक्षी व बीट आरक्षी की बीट बुक का अवलोकन किया। उसमें पाई गई कमियों को दूर करने के लिए निर्देशित किया। शांति व कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए पर्याप्त गश्त व संदिग्ध वाहन व व्यक्तिओं की चेकिंग के आदेश दिउ। सीओ ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन से शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार की नसीहत दी। संवाद