कलक्ट्रेट से पशुओं को टीकाकरण के लिए वाहन रवाना करते डीएम-स्रोत सूचना
- फोटो : 1
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को पशुओं में खुरपका, मुंहपका बीमारी से निजात दिलाने के लिए एफएमडी टीकाकरण के सातवें चरण का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने टीकाकरण वाहन को कलक्ट्रेट से रवाना किया। डीएम ने कहा कि जिले में बहुउद्देशीय वाहनों के सहयोग से स्थायी एवं अस्थायी गो आश्रय स्थलों में पशुओं को खुरपका, मुंहपका बीमारी से निजात दिलाने के लिए निशुल्क टीकाकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. श्रवण कुमार, गौरव पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद